जौनपुर: दिल्ली में सम्मानित किये गये योगाचार्य अचल हरीमूर्ति | AAP KI UMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जन-जन तक योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को एक महाअभियान का स्वरूप देकर लोगों को स्वस्थ व खुशहाल बनाने के लिये पिछले 15 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे 10 प्रमुख योग गुरूओं को दिल्ली के शालीमार बाग स्थित महर्षि आयुर्वेद हास्पिटल में अंगवस्त्रम् व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित किये जाने वालों में जौनपुर निवासी पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति भी हैं। बता दें कि श्री हरीमूर्ति द्वारा स्वस्थ व खुशहाल जौनपुर के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सुदूर ग्रामीणांचलों के साथ छोटे बच्चों के साथ हर उम्र के लोगों को बड़ी सरलता एवं सहजता के साथ भारत की इस प्राचीनतम विरासत योग को बताया जा रहा है।
योगा लवर्स एसोसिएशन के प्रमुख योगगुरू सुनील सिंह द्वारा आयोजित उक्त सम्मान समारोह में योगाचार्य ढाका राम, नवनीत जोशी, अवनीत तिवारी, निशा जोशी, संजय अनोजा सहित योग गुरू स्वामी रंजन को भी सम्मानित किया गया।