जौनपुर: पंवारा पुलिस ने गैंगेस्टर के आरोपी को धर दबोचा | AAP KI UMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पंवारा हरि प्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम के वांछित सुनील यादव निवासी प्रसहटा थाना धानापुर जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर लिया।
आरक्षी अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी स्थानीय क्षेत्र के बंधवा बाजार के पास से हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंवारा हरि प्रकाश यादव के अलावा अरविन्द यादव, तेज बहादुर, संजय यादव शामिल रहे।