जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा से भाजपा को 6974 मतों से बढ़त मछलीशहर सांसद बीपी सरोज को मिली थी। शेष जिले की आठ विधानसभा में भाजपा को हार का मुँह देखना पडा़ था। भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को मछलीशहर से 8990, मड़ियाहूं 91714, जफराबाद 97285, केराकत 92913, पिंडरा से 110211 वोट मिले थे।
इस सम्बंध में मड़ियाहूं विधानसभा के प्रभारी रहे डॉ. अजयेन्द्र दुबे से पूछने पर उन्होंने कहा कि हमनें तो केवल श्रम किया है। अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का और जनता जनार्दन का योगदान है। मड़ियाहूं विधायक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। हम तो भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं।
बताते चले कि डॉ. अजयेन्द्र दुबे जनपद के प्रतिष्ठित कुटीर संस्थान चक्के और सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय जलालपुर के प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि हमारी एक विधानसभा पिंडरा जो वाराणसी जनपद में है। वहां से मछलीशहर भाजपा प्रत्याशी 44099 मतों से विजयी हुए हैं। वहीं मड़ियाहूं विधानसभा में 6994 मतों से आगे रहे।