जौनपुर आ रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उ.प्र. सात मई को सुबह 10 बजे जौनपुर आएंगे। वे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में उपस्थित होंगे। इसी दिन बसपा सुप्रीमो मायावती भी उक्त जनसभा को संबोधित करेंगी।
बता दें कि सात मई को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान में बसपा—सपा गठबंधन द्वारा चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती जौनपुर सदर लोकसभा से बसपा—सपा गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव मछलीशहर के गठबंधन प्रत्याशी त्रिभुवन राम (टी.राम) के समर्थन में चुनावी जनसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। उक्त कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।