जौनपुर: डा. हृदय नारायण के पुस्तक का विमोचन 26 मई को | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- बतौर मुख्य अतिथि आ रहे फैजाबाद के जज डा. सुनील
जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सक डा. हृदय नारायण पाण्डेय की पुस्तक ‘अकेला चना भाड़ फोड़ सकता है’ का विमोचन आगामी 26 मई दिन रविवार को सुबह 9 बजे होगा।
यह आयोजन नगर के ओलन्दगंज-टीडी कालेज मार्ग पर स्थित होटल रघुवंशी के सभागार में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम आयोजक अजय पाण्डेय ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. सुनील कुमार सिंह अपर सिविल जज (सी.डी.) तृतीय/ए.सी.जे.एम. अयोध्या-फैजाबाद हैं।
श्री पाण्डेय ने बताया कि उक्त अवसर पर पुस्तक के विमोचन के साथ कार्यक्रम में आये तमाम कवियों व शायरों का काव्य पाठ भी चलेगा।