जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा के महागठबंधन प्रत्याशी त्रिभुवन राम (टी. राम) ने जफराबाद विधानसभा के नेवढ़िया, पर्सियाखुर्द में नुक्कड़सभाएं की।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। अब जनता जाग चुकी है। ऐसी सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए हर कोई जागरूक है।

मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में आज तक कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया। इस मौके पर डॉ. रामसूरत पटेल, कमलेश यादव, अरविंद पटेल, शिवसंत यादव, डॉ. सर्वजीत, विनय यादव, मास्टर साहब आदि मौजूद रहे।





DOWNLOAD APP