जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी टी. राम लगातार जनता से सम्पर्क कर रहे हैं। बुधवार को वह कुसा, बरसठी क्षेत्र में पूर्व सांसद तूफानी सरोज, जयहिंद यादव, कैलाश दुबे, आशीष यादव, धीरू भाई, ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष यादव, बाहुबली, विधान सभा सचिव, सुजीत यादव, नीरज यादव, संतोष सिंह सपा नेता, अशोक सैनी प्रधान धनापुर के साथ जनता से मिलकर समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि यदि वह सांसद बने तो यूपी के नक्शे पर मछलीशहर लोकसभा अलग ही दिखेगा। अब तक ​जो कार्य कोई नहीं करा पाया और मछलीशहर सिर्फ उपेक्षा का दंश झेलता रहा उनके आने के बाद मछलीशहर में विकास की गंगा बहेगी।





DOWNLOAD APP