डिम्पल यादव छ: अप्रैल को सपा से करेंगी नामांकन | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
लखनऊ। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव 06 अप्रैल 2019 को अपना नामांकन करेंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा अन्य कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।
डिम्पल यादव वर्तमान में भी कन्नौज से लोकसभा सदस्य हैं। उनके प्रत्याशी होने पर यहां लोगों में भारी उत्साह तथा उल्लास है। बड़ी संख्या में कई जनपदों से भी प्रमुख समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता कन्नौज पहुंच रहे हैं। डिम्पल यादव नामांकन के पश्चात जीटी रोड, कन्नौज स्थित भारत होटल पहुंचेगी। जहां पार्टी कार्यालय से जनसभा होगी।
Dimple-Yadav |