जौनपुर। बक्शा थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुये शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। साथ ही बताया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी थी। थानाध्यक्ष अरविन्द यादव के अनुसार आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी, अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण संजय राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में उन्होंने अपनी टीम के साथ पवन हत्याकाण्ड का खुलासा किया। विवेचना में हत्या प्रेम प्रसंग में पाया गया।

श्री यादव ने बताया कि बीते 11 अप्रैल को स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायहरखू गांव निवासी 20 वर्षीय पवन यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। घटना की जांच लगी पुलिस टीम को पता चला कि उक्त हत्या आशनाई के चक्कर में हुआ है। पकड़े गये आरोपियों में अश्वनी उपाध्याय व प्रांजल उपाध्याय पुत्रगण राजकुमार उपाध्याय एवं श्रीमती साधना उपाध्याय पत्नी राजकुमार उपाध्याय निवासीगण सरायहरखू हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द यादव थानाध्यक्ष बक्शा, उपनिरीक्षक राज नारायण चौरसिया चौकी प्रभारी धनियामऊ सहित हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, अंजनी सिंह, पवन दुबे, जयराम तिवारी, महिला आरक्षी कुमारी प्रियंका, कुमारी किरण शामिल रही।




DOWNLOAD APP