मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। जौनपुर सदर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी देवव्रत मिश्र का प्रयागराज से जिला मुख्यालय जाते समय गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 368 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व पार्टी प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू के नेतृत्व में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्द्र भुवन सिंह, देवानन्द मिश्र, प्रमोद के. सिंह, विश्वनाथ गुप्त, ब्रह्मदेव दुबे, सुरेश मिश्र, घनश्याम मिश्र, देवेन्द्र यादव, देवी प्रसाद गुप्त, विश्वनाथ गुप्त, चंचल मिश्रा, नागेन्द्र प्रसाद गुप्त, बबलू सिंह आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP