जौनपुर। अपनी जानकारी को अपडेट करने में इण्टरनेट का उपयोग कर सकते हैं। आज आपको अपने शिक्षा में बदलाव लाते हुये  पठन-पाठन में इण्टरनेट, सोशल साइड व आनलाइन का उपयोग कर सकते हैं। उक्त बातें जेसीआई इण्डिया द्वारा आयोजित लेडी जेसी/जेसीरेट वीक 2019 के दूसरे दिन जेसीआई शाहगंज शक्ति की अध्यक्ष डा. मौलश्री चित्रवंशी ने कही।
डा. चित्रवंशी ने सप्ताह चेंज कार्यक्रम के अन्तर्गत शाहगंज नगर के पुराना चौक स्थित बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कही। इसके अलावा उन्होंने बी हेल्थ-वेल्थ कार्यक्रम के अन्तर्गत माहवारी सहित अन्य विषय पर स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी दिया।
जौनपुर के शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित
जेसीआई शाहगंज शक्ति की पदाधिकारीगण।
इस दौरान मुख्य अतिथि डा. किरण यादव प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज ने दोनों विषय पर विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही कहा कि आप बिना किसी संकोच के अपने परिवार व शिक्षिकाओं से अपने स्वास्थ्य व शिक्षा सम्बन्धित समस्याओं को साझा कर सकती हैं। उसके निदान की जानकारी लेते हुये अपने को स्वस्थ व सुंदर रख सकती हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उषा अग्रहरि, एकता नीलम, शुभलक्ष्मी अग्रहरि, जेजे अध्यक्ष डा. प्रज्ञा चित्रवंशी, रीता जायसवाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में कार्यक्रम का संचालन करते हुये संगीता जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP