जौनपुर: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जफराबाद, जौनपुर। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर रविवार को क्षेत्र के भाजपाइयों, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल, आरएसएस, विश्व हिन्दू सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। जफराबाद कस्बे के मोहल्ला नासही में टैक्सी स्टैंड के पास स्थित शीतला माता मंदिर के पास से निकाली गई। जो जफराबाद बाजार होते हुए लाडनपुर चौराहे पर पहुंच कर समाप्त हुई।
उक्त शोभायात्रा को भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने केसरिया झण्डा लहराकर रवाना किया। शोभायात्रा के दौरान जफराबाद क्षेत्र एक ही नारा, एक ही नाम, जै श्री राम, जै श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। भगवान श्रीराम के शोभायात्रा में शामिल भक्त हाथों में केसरिया झंडा लेकर भगवान जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा जफराबाद कस्बे को केसरिया पताकाओं से सुसज्जित किया गया।
कस्बा निवासी आशीष चौरसिया द्वारा अबीर गुलाल लगाकार शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों का जोरदार स्वागत किया गया। अन्नू हलवाई, राजकुमार हलवाई तथा हरिश्चंद्र सेठ द्वारा भक्तों को जलपान कराया गया। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जफराबाद चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ डटे रहे।
शोभायात्रा में धर्मराज सिंह, प्रवीण सिंह, नीशू सिंह सोलंकी, अभिषेक सिंह गोलू, सत्यम सिंह, विकास यादव, रौनक बरनवाल, सुशील मोदनवाल, संदीप अग्रहरी, जबिन्दर साहू, अखिलेश सिंह, उमाकांत गिरी, बृजनंदन स्वरूप, गुलाबचंद मधुकर, मनोज गुप्ता, जय हिंद सेठ, संदीप सेठ, विजय चौरसिया, शीतला प्रसाद गिरी, दिनेश सेठ, हरिश्चन्द्र सेठ, ऋषभ सिंह, खेलाऊ सिंह, विनय मौर्य, अमलेश मौर्य, अजय निगम, रामजी सोनी, अविनाश सिंह, रतन सिंह परमार, चन्द्रशेखर सरोज, मंगल सिंह चौहान, शिव ज्योति उर्फ बिट्टू आदि शामिल रहे।