मड़ियाहूं, जौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष को केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध दिख रहा है। सरकार की उपलब्धियों को देखने के बजाय लोग बेवजह खामी निकालने में लगे है। सभी दलों को एक सूत्री कार्यक्रम केवल भाजपा का विरोध करना है। विपक्षी जितना विरोध कर रहे हैं पार्टी उतनी ही मजबूत होती जा रही है। वह भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज प्रांगण में विजय संकल्प युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, आवास योजना शुरू कर समाज गरीब लोगों को राहत देने का काम किया है। इसके बावजूद मोदी को सत्ता से हटाने के लिए सभी दल एक हो गए हैं। भाजपा ने भ्रष्टाचार का पोल खोल कर रख दिया है। आज वह कांग्रेस हो सपा-बसपा या फिर पश्चिम बंगाल में ममता दीदी सब अपने भ्रष्टाचार को छिपाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस का पूरा कुनबा परिवार ही भ्रष्टाचार को लेकर सहमा हुआ है।

हम गर्व से कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा कर यह साबित कर दिया है कि वह की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। भारत को कई क्षेत्रों में रणनीतिक व कूटनीतिक लाभ मिला है। मोदी ने 2022 तक प्रत्येक घर को पक्का करने का लक्ष्य रखा है। जो पूरा करने के लिए हम संकल्पित हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि देश में स्थाई सरकार देने के लिए मछलीशहर के प्रत्याशी बीपी सरोज को भारी मतों से विजई बनाएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने युवाओं में जोश भरते हुए युवाओं को संकल्प दिलाया कि हम 2014 से बड़ी जीत मछलीशहर लोकसभा में युवाओं के दम पर पाएंगे और 2019 में एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे। जफराबाद विधायक हरेंद्र सिंह, मड़ियाहूं विधायक लीना तिवारी, जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश पांडेय, ब्रह्मदेव मिश्रा, दिवांशु सिंह आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। संचालन अखिल प्रताप सिंह ने किया। अध्यक्षता मछलीशहर लोकसभा प्रमुख व जिला महामंत्री डा. अजय सिंह ने की।
इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर मौर्या, जिला युवा मंत्री चंदन गुप्ता, विधानसभा प्रमुख अजय सिंह, मड़ियाहूं विधानसभा प्रभारी यजुवेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं रविशंकर दुबे, शिवशंकर गुप्ता, प्यारे लाल बिंद, जोखन दुबे, चंदन केसरी आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP