जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बसेरवा गांव में अपनी पत्नी की विदाई कराने आये दामाद से सास के साथ हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दामाद ने पत्नी की विदाई नहीं करने पर सास पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया। घायल सास की तहरीर पर पुलिस ने उक्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बसेरवा गाँव निवासी शकुंतला देवी पत्नी राजमणि उमर वैश्य अपनी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व प्रतापगढ के गड़वारा बाजार निवासी श्रवण कुमार पुत्र श्याम सुंदर के साथ किया था। वह अपनी पत्नी की विदाई कराने रविवार को अपने ससुराल बसेरवा आया हुआ था। किंतु सास व उसकी बेटी ने दामाद का चरित्र अच्छा नहीं होने का आरोप लगाते हुए विदाई करने से मना कर दिया। जिसको लेकर कुछ समय तक विवाद होता रहा। किन्तु मामला नहीं सुलझा।
अचानक क्षुब्ध दामाद ने बगल रखी चाकू से अपनी सास पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। परिजन ने घायल महिला को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला ने दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। थानाध्यक्ष मीरगंज बालेन्द्र यादव का कहना है ​कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।




DOWNLOAD APP