जौनपुर: लखनऊ एक्सप्रेस वे सड़क दुर्घटना: होनहार और मिलनसार प्रवक्ता थे कमलेश | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत में कमलेश पाण्डेय भी शामिल हैं। कमलेश के निधन की खबर लगते ही राम अवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी।
आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत बागबहार गांव निवासी कमलेश कुमार पाण्डेय राम अवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय में बीएड संकाय में स्व वित्त पोषित योजना के तहत प्रवक्ता रहे। जो साथियों के साथ कार में सवार थे। कमलेश पाण्डेय के निधन की खबर लगते ही महाविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी।
प्राचार्य डा. वीरेंद्र विक्रम यादव की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। प्राचार्य श्री यादव ने बताया कि वह बेहद मिलनसार व नेक इंसान थे। दो भाइयों में वह दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई घर पर रहकर ही खेती का काम देखते हैं।
शोकसभा में डा. छोटेलाल नाविक, डा. राजेश कुमार यादव, डा. संदीप यादव, डा. महेंद्र प्रताप यादव, डा. सत्य प्रकाश यादव, सत्यम शरण यादव, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।