मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरौना में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार की दोपहर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए।

जौनपुर: फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे सात शिक्षक बर्खास्त | #AAPKIUMMID

क्षेत्र के ग्राम सरौना निवासी क्रांति कुमार सरोज व सुरेन्द्र सरोज के बीच पिछले कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। जिस पर सुरेन्द्र पक्ष के लोगों ने विवादित जमीन पर उपली आदि रखने लगे। जिसका क्रांति कुमार पक्ष के लोगों ने विरोध किया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे से हुई मारपीट में क्रांति कुमार सरोज 35, प्रभावती 42 तथा दूसरे पक्ष से सुरेंद्र 41 व कुमकुम 36 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की लापरवाही!, प्राणि विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्रों को मिला द्वितीय वर्ष का पेपर | #AAPKIUMMID



DOWNLOAD APP