जौनपुर: हिन्दू नव वर्ष पर विहिप ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए किया अनुष्ठान | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अनुष्ठान करते हुए जिले में विभिन्न जगहों पर जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का जाप किया।
मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया कि विहिप यह अनुष्ठान पूरे देश में कर रहा है जिसमें देश भर से एक करोड़ रामभक्त भाग लेंगे। इसी क्रम में जिला संयोजक विजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाँव गाँव जाकर भगवा ध्वज बाटें। लोगों से अपील किया कि सभी लोग आज अपने घरों में भगवा ध्वज लगाएं। सभी मंदिरों में महाआरती करें व अपनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दें।
इस अवसर पर सुनील शर्मा, मनोज शुक्ला, उमेश शर्मा, सुधीर सिंह, प्रकान्त दुबे, शिवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, अनुपम पण्डित आदि उपस्थित रहे।