जौनपुर: पिकअप ने तोड़ा बंद रेलवे फाटक, घण्टों यातायात रही बाधित | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मड़ियाहूं, जौनपुर। गुरुवार की भोर में फैजाबाद से रामेश्वरम जा रही ट्रेन पास होने के लिए बंद रेलवे गेट बूम को तोड़ता हुआ पिकअप चालक रेल पटरी तक पहुंच गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने ट्रेन आता देख उसे धकेल कर पीछे किया। समय रहते लोगों ने पिकअप को पीछे कर दिया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।
नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे गेट संख्या 10सी जो कि सुबह 4 बजे फैजाबाद से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के लिए बंद था। अचानक एक पिकअप जो बसखारी जलालपुर से सामान लादकर मांडा जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर बूम तोड़ता रेल पटरी तक पहुंच गया। पिकअप के शीशा टूटने से पिकअप पर सवार मोहम्मद इरशाद 40 को मामूली चोट आई है। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। जीआरपी कार्रवाई में जुटी है। बूम टूटने से कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।