जौनपुर। भगवान रामचंद्र जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा कचहरी से सद्भावना पुल तक निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन समाजसेवी विराज ठाकुर ने किया। जिसमें विभिन्न संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अवकाश सिंह अर्जुन पूरे दल बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं करणी सेना के मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह शुभम व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह हंटर अपने पदाधिकारियों व सहयोगियों के साथ उपस्थित हुए। जनसत्ता दल छात्रशक्ति के जिला अध्यक्ष राजन त्रिपाठी भी अपनी टीम के साथ सम्मिलित हुए। एंटी करप्शन के जिलाध्यक्ष राना सिंह अपने संगठन के लोगों साथ उपस्थित रहे। सभी ने सम्मिलित रूप से एकजुटता का परिचय दिया। भगवान श्रीराम के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा।
इस अवसर पर शिवम सिंह, करन शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, शोएब पठान, विशाल, विकास, सतेंद्र, रितेश, सुशील, हिमांशु, अमन, शैलेन्द्र, सुधांशू, शुभम, ओम, बंटी, आनंद, शशांक, अर्पित, रजनीश, दिग्विजय, विभांशु, सौरभ, आयुष, अभिषेक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP