जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके पहले रामसेवक यादव को प्रत्याशी बनाया गया था।

मछलीशहर के कटाहित गांव निवासी संगीता यादव शिवपाल सिंह यादव की करीबी मानी जाती हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) का उन्हें दर्जा मिला था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बनाया था। लेकिन कुछ दिन बाद अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश बाबा दुबे को टिकट दे दिया।




DOWNLOAD APP