जौनपुर। समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित कार्यक्रम मंगलवार को जिलाध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जहां हुई घोषणा के अनुसार उपाध्यक्ष ऋषि चन्द्र यादव, अवनीश मौर्या, डा. अमित यादव, शनि यादव, महासचिव प्रवीण यादव, सचिव नागेन्द्र शर्मा, राजू यादव, राहुल यादव, सुनील प्रहलाद यदुवंशी, यादवेन्द्र यादव, माया कान्त यादव, अभिषेक यादव बनाये गये।
जौनपुर में स्थित पार्टी कार्यालय पर सयुस की
जिला कार्यकारिणी के साथ मौजूद अन्य सपाजन।
इसके बाद सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया जिसके बाद सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नौजवानों को बहुत ही उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। आपके इस संगठन विस्तार से निश्चित तौर पर सपा को गति मिलेगी। जनपद की दोनों लोकसभा सीट पर गठबंधन जीत सुनिश्चित करने के लिये समाजवादी युवजन सभा के सारे पदाधिकारी अभी से लग जायं।
इस अवसर पर राजनाथ यादव, श्याम बहादुर पाल, सोचन राम विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, जयहिन्द यादव, सुशील श्रीवास्तव, कैलाश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत यादव, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अलमास अहमद सिद्दीकी, संघर्ष यादव, पवन पाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।





DOWNLOAD APP