जौनपुर: आगलगी में ढाई एकड़ गेहूं की डंठल जलकर राख | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के समसपुर गांव के राजबहादुर सिंह, राम शिरोमणि, विजय बहादुर सिंह के गेहूं की फसल के डण्ठल में दोपहर 12 बजे के करीब धुंआ उठता दिखाई पड़ा। जब तक लोग आग पर काबू पाते लगभग 8 बीघा गेंहूं की डण्ठल जलकर राख हो गयी।
राजबहादुर सिंह ने बताया कि रंजिशवश किसी ने आग लगा दिया और मौके पर न तो बिजली और न पम्पिंग सेट है। ये तो संयोग ही था उक्त खेत मालिक का सोलर पम्प चालू करके ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं सोनपुरा गांव में राजेंद्र सिंह व महेंद्र के गेहूँ की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने लगभग दो सौ बोझ गेहूँ की फसल को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।