लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ रहेंगे। डा. पाण्डेय 24 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

डा. पाण्डेय की नामांकन सभा को भाजपा कार्यालय के पास, चंदौली में दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल तथा आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।




DOWNLOAD APP