जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में एक पिता ने ईंट से प्रहार कर चार वर्ष के मासूम बेटे की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाभनपुर निवासी अशोक माली की पत्नी सुजाता ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनके पति की मानसिक दशा ठीक नहीं रहती। मंगलवार को उन्होंने एक ईंट से मासूम बेटे पर प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से चार वर्षीय आयुष की मौत हो गई। सुजाता का आरोप है इसके पहले भी उसने बच्चे को मारने का प्रयास किया था। सुजाता एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर परिवार की आजीविका चलाती है।
मंगलवार को भी सुजाता स्कूल गई थी। वह लौटकर आई तो देखा कि आयुश घर पर नहीं था। उसने शोर किया तो लोग बच्चे को ढूढऩे लगे। घर के पीछे उसका शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सुजाता के मुताबिक उसके पति ने पहले भी बच्चे की हत्या की कोशिश की थी। उसका दीमागी संतुलन ठीक नहीं है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।




DOWNLOAD APP