जौनपुर। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां शीतला चौकियां धाम, परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर, सिटी स्टेशन के पास स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर, ताड़तला स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर, नखास स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
रविवार को भोर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालु कताबद्ध होकर माता का दर्शन पूजन किए और मनोकामनाएं मांगी। माता के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मां शीतला चौकियां धाम सहित सभी देवी मंदिरों में प्रात:काल भव्य आरती हुई। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
|
Maa-Shitla-Chaukiyan-Dham-Jaunpur |
|
Maa-Shitla-Chaukiyan-Dham-Jaunpur |
|
Maa-Shitla-Chaukiyan-Dham-Jaunpur |
|
Maa-Shitla-Chaukiyan-Dham-Jaunpur |