जौनपुर: अफीम के साथ दो तस्कर चढ़े सरायपोख्ता पुलिस के हत्थे | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को अफीम व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सरायपोख्ता पुलिस चौकी के परमानतपुर से की गयी।
शहर कोतवाल श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन में चल रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में सरायपोख्ता चौकी पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। परमानतपुर से हुई गिरफ्तारी के दौरान उनके पास 60 ग्राम अफीम व मोटरसाइकिल बरामद हुआ।
पकड़े गये लोगों में विजय आनन्द गौतम उर्फ लुंगी निवासी शास्त्री नगर, काली कुत्ती व अर्जुन सोनकर उर्फ छोटू निवासी परमानतपुर थाना शहर कोतवाली हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र दुबे चौकी प्रभारी सरायपोख्ता के अलावा हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह, गजाधर मिश्रा शामिल रहे।
जौनपुर में अफीम के साथ पकड़े गये तस्कर एवं मौजूद उपनिरीक्षक देवेन्द्र दुबे, जवान जेपी प्रजापति व शमशेर सिंह। |