जौनपुर: पत्नी और ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
महराजगंज, जौनपुर। ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक की घटना के एक माह बाद मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के रसिकापुर गांव निवासी राम आसरे ने बुधवार को स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनका बेटा बाबूसाहब बीते 3 मार्च को अपनी ससुराल बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा बाजार भेलूपुर अपनी पत्नी की विदाई कराने गया था। वहीं पर उसकी पत्नी और ससुर ने उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिला अस्पताल में मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने रामआसरे की तहरीर पर मृतक की पत्नी रोली और उसके पिता हुबेराज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।