महराजगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पूरागम्भीरशाह गाँव में सोमवार को अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से एक बछिया की मौत हो गई। जबकि एक गाय झुलस गई।

क्षेत्र के पूरागम्भीरशाह निवासी विनोद बिंद पुत्र केशव के रिहायशी छप्पर में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान चारपाई, गद्दा रजाई, राशन जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक छप्पर में बधी बछिया की आग की चपेट में आने से मौत हो गई और एक गाय झुलस गई। हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।




DOWNLOAD APP