जौनपुर: दो बाइक की टक्कर में महिला समेत चार घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर ग्राम मादर डीह में गुरुवार को दो बाइक की हुई आमने सामने की टक्कर में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर मादरडीह के पास गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे हुई दो बाईक की आमने सामने की भिड़ंत में बादशाहपुर की ओर आ रहे खेतासराय निवासी आनंद कुमार पुत्र बजरंगी तिवारी (29), आदित्य नारयण (60) व सामने से आ रहे दूसरे बाईक पर सवार स्थानीय थाना क्षेत्र के जखनिया निवासी लालती देवी पत्नी सुभाष (44), जेना देवी पत्नी कमलेश कुमार (38) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया।