जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिला पंचायत सदस्य जयहिन्द यादव को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर दिया।
जयहिन्द यादव मनोनीत
जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।
उनके मनोनयन पर जिले के सपाजनों सहित उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त यादव, अमित यादव सहित तमाम लोगों ने श्री यादव को बधाई देते हुये पार्टी हाईककमान के इस निर्णय की सराहना भी किया।




DOWNLOAD APP