खेतासराय, जौनपुर। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन शनिवार को नगर में मंगल भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 108 कलश सिर पर रखकर महिलाएं चल रही थी। मंगल भव्य शोभा यात्रा के साथ आठ दिवसीय भागवत कथा का भी शुभारम्भ हो गया।

विश्वबंधुत्व व देश के शांति, सद्भाव व कल्याण के लिये भागवत कथा के प्रथम दिन कस्बा खेतासराय स्थित रामलीला मैदान गोला बाजार से विधि-विधान से हवन पूजन के पश्चात एक सौ आठ महिलाओं ने सिर पर कलश में पवित्र गंगा जल रखकर कलश यात्रा निकाला। जिसमें आगे-आगे पताका लेकर डीजी के मधुर धुन पर लोग थिरकते हुए चल रहे थे।
महिलाएं और युवतियां पंक्तिबध्द होकर चल रही थी। मंगल शोभा यात्रा गोला बाज़ार से शुरू होकर मेन रोड होते हुए चौराहा जा पहुंचा। जौनपुर मार्ग स्थित तारगहना मोड़ होते हुए खुटहन मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुंचा। जहां से कलश यात्रा पुरानी बाजार होते हुए पुनः गोला बाज़ार पहुंच कर समाप्त हो गई।
शोभा यात्रा में गर्मी ज्यादा होने से लोगों की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई थी। जहां पर लोग रुककर जलपान किया। इस दौरान ठाकुर प्रसाद सेठ, गजेंद्र पांडेय,कपूरचन्द्र जायसवाल, जगदम्बा पांडेय, संजय विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति, धर्मचंद्र गुप्ता, पप्पू पटवा, मोनू गुप्ता, कृष्ण कुमार बरनवाल, आशीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, डब्बू कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP