सिंगरामऊ, जौनपुर। अध्यापिका ने अपने ही विद्यालय के सहायक अध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।

अध्यापिका ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तीन वर्षों से उसे सहायक अध्यापक द्वारा मानसिक रूप से शारीरिक संबंध बनाने व रूपए पैसे देने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। 9 अप्रैल को छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। अध्यापिका द्वारा विरोध करने पर अध्यापक ने उसे उठवाने व दुष्कर्म करने की धमकी दिया। अध्यापिका ने जिसकी सूचना अपने विद्यालयद संघ के पदाधिकारियों को दी। जहां शिक्षक संघ द्वारा उक्त विद्यालय में पहुंचकर पंचायत भी किया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला।
अध्यापिका ने सिंगरामऊ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह का कहना है कि अध्यापिका की तहरीर मिली है। दोनों एक ही विद्यालय में पढ़ाते हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




DOWNLOAD APP