• महिला, युवा जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित नवचयनित पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के बैनर तले नगर के रूहट्टा स्थित शाश्वत वाटिका में नूतन वर्ष अभिनन्दन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जहां हिन्दी नवसंवत्सर पर प्रकाश डालते हुये एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दिया, वहीं होली के महत्ता पर प्रकाश भी डाला। सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से शुरू हुये कार्यक्रम में गत दिवस सम्पन्न हुये चुनाव में चयनित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
शपथ लेने वालों में महिला जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल, महामंत्री खुशबू जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, युवा नगर अध्यक्ष विष्णु सहाय सहित जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल शाहगंज, प्रदीप जायसवाल केराकत, शत्रुघ्न जायसवाल मछलीशहर, रतन लाल जायसवाल मुंगराबादशाहपुर, सुरेन्द्र जायसवाल मड़ियाहूं, पवन जायसवाल जौनपुर सदर रहे।
इस दौरान जहां गायक पंकज सिन्हा व शैली गगन ने अपन गीतों से माहौल को सराबोर किया, वहीं कृष्णा ग्रुप के कलाकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसी क्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल, शाहगंज की चेयरमैन गीता जायसवाल, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सपा नेता श्रवण जायसवाल, हीरा लाल जायसवाल, पीयूष जायसवाल के अलावा सभी तहसीलों के नगर अध्यक्षों को अंगवस्त्रम् पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल एवं संचालन महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर अनिल जायसवाल, अशर्फी लाल जायसवाल, धु्रव जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता पूविवि, सुग्रीव जायसवाल, दिलीप जायसवाल, उमेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू सहित तमाम स्वजातीय महिला, पुरूष, बच्चे, बूढ़े आदि उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अखिलेश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP