• पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा: उमेश प्रसाद
जौनपुर। जिले के खेतासराय के पोरईखुर्द गांव निवासी युवा नेता उमेश प्रसाद यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का सदर विधानसभा महासचिव बनाया गया है।

उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदीप यादव और जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिये गये जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत यादव, राजन यादव व जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने मनोनयन पत्र सौंपा।




DOWNLOAD APP