जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी अफलेपुर बाजार में सोमवार की सुबह एक कमरे में अचानक आग लगी और थोड़ी देर बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें रखे नकदी समेत खाने पीने का सामान जलकर नष्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार आदमपुर निवासी लालभुअन विश्वकर्मा का अफलेपुर बाजार में मकान है। वहां कमरे किराए पर दिए थे। जिसमें एक कमरा मल्हनी बाजार में विद्युत फीटर से जुड़ा प्राइवेट लाइनमैन संतोष यादव ले रखा था। वह रविवार को कमरा बंद करके कहीं चला गया। सुबह लोगों ने देखा उसके कमरे में अचानक तेज ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट घरेलू सिलेंडर से हुआ और देखा तो उसमें से अचानक आग लग गई।
कमरे के अंदर खिड़कियों से जोरदार धुआं निकलने लगा। ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी तरह आग को बुझाया। लोगों ने देखा तो पूरा अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया था। मकान भी जगह-जगह दरक गए थे। सूचना पर पहुंचे किराएदार संतोष यादव ने बताया कि 2 लोगों का बिल जमा करने के लिए 2 लाख 40 हजार रखा था और अनाज बिस्तर कपड़ा सबकुछ जलकर राख हो गया। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड भी पहुंच गयी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।



DOWNLOAD APP