जौनपुर। नगर के परमानतपुर में शुक्रवार को मनीषी बाल विद्या मन्दिर समिति द्वारा अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी को उनके सामाजिक, राजनितिक, शैक्षिक व अधिवक्ता के रुप में किए गए सफलतापूर्वक कार्यों के लिए संस्था द्वारा सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। समिति द्वारा माल्यार्पण स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट किया गया।

कार्यक्रम संयोजन राजेन्द्र सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा जनपद के महान विभूतियों को समय-समय पर सम्मानित किया जा रहा है। मंत्री दमयन्ती सिंह ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन अजय त्रिपाठी मुन्ना ने किया। स्वागत एवं आभार समिति के संयोजक राजेन्द्र सिंह ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी, पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण पाठक, विजय प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह मंत्री, बृजेश कुमार यादव पूर्व मंत्री, जयंती प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी सिंह, रमापति उपाध्याय, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, सूर्यभान चौबे, ओमप्रकाश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, कांग्रेस नेता डीपी राव, आनन्द मिश्रा, आयुष त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, आकाश, छोटे लाल चौबे, विनोद कुमार सिंह, चिन्तामणि सिंह, ऋषि सिंह, मनीष अस्थाना आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP