जौनपुर: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच वाहन बरामद | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुये उसके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद किया है। शहर कोतवाल श्रीप्रकाश गुप्ता के अनुसार आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन में चल रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में सरायपोख्ता चौकी पुलिस ने एक बड़ी सफलता पायी।
श्री गुप्ता के अनुसार उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेन्द्र दुबे चौकी प्रभारी सरायपोख्ता व हमराही शमशेर सिंह व गजाधर मिश्रा ने क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव से चोरी गयी हीरो होण्डा स्पेलेण्डर को चुराने वाला लड़के को कलीचाबाद तिराहे के पास से पकड़ लिया। पकड़ा गया लड़का अलमास उर्फ इरशाद हाशमी निवासी नौपेड़वा थाना बक्शा है जिसकी निशानदेही पर 5 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
इसके बाद धारा 41 सीआरपीसी व 411, 413, 414 भादंवि के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में देवेन्द्र दुबे चौकी प्रभारी सरायपोख्ता के अलावा हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह चौकी, गजाधर मिश्रा, आरक्षी सुबाष यादव, अंकित कोबरा ड्यूटी चौकी सरायपोख्ता शामिल रहे।
जौनपुर के सरायपोख्ता चौकी पुलिस द्वारा पकड़े गये चोर के साथ मौजूद पुलिस टीम के जवान। |