केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के देवकली तकिया में कर्ज के बोझ से दबे एक व्यवसायी ने सोमवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। देवकली तकिया किराना व्यवसायी संजय गुप्ता 45 वर्ष सोमवार की रात साढ़े नौ बजे देवकली बाजार में अपने पुराने मकान पर परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह पसेवा मार्ग पर स्थित नये मकान पर पूर्व की भांति सोने चले गए। उसने शटर गिराकर भूंदरा के हाल में गमछे का फंदा लगाकर छत से झूल गया।

मंगलवार को सुबह मृतक की पत्नी सरोजा देवी उसे जगाने जब पहुंची तो शटर उठाया तो पति को फांसी पर लटका देखकर रोने चिल्लाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि मृतक ने मकान पर काफी लोन ले रखा था। एक बोलेरो जीप भी खरीद कर भाड़े पर चलाता था। छ: माह पूर्व चील्ह थाना मीरजापुर में एक एक्सिडेंट कर दिया था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मीरजापुर की पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी बोलेरो जीप को कब्जे में लेकर सीज कर दी थी। सड़क दुर्घटना में मृतक परिजनों की ओर सुलह समझौते के लिए आठ लाख रुपए की मांग संजय गुप्ता से किया था। इधर उसने काफी लोगों से ब्याज पर पैसा भी ले रखा था। सभी उससे तगादा कर रहे थे। जिसको लेकर वह हमेशा काफी परेशान हो गया था। लोगों का कहना है कि उसी कर्ज के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया।




DOWNLOAD APP