जौनपुर: भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता अजय यादव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। करंजाकला विकासखण्ड के ग्राम मनवल निवासी समाजवादी पार्टी के नेता रहे अजय यादव ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सबका साथ सबका विकास की आस्था पर विश्वास कर मंगलवार को सांसद डा. केपी सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा नेता राम सिंह मौर्या, डा. लल्लन सिंह, दारा सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, सौरभ सिंह विक्की एडवोकेट, गौरव सिंह ने अजय यादव को बधाई दिया।