जौनपुर। नगर के नईगंज उमरपुर में भागीदारी आंदोलन मंच जौनपुर के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति की अध्यक्षता में नगर के खासनपुर निवासी समाजसेवी रामचरन प्रजापति के निधन पर शोक सभा की गई।
मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने स्व. रामचरन प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. प्रजापति मूल रूप से नगर के कलीचाबाद के रहने वाले थे, यह जौनपुर में रेवड़ी-पपड़ी की बुनियाद रखने वाले अपने चाचा स्व. बिपत राम प्रजापति के साथ बाल्यावस्था में नगर के अटाला मस्जिद दुकान में रहकर शिक्षा-दीक्षा प्राप्त किया और जौनपुर में रेवड़ी-पपड़ी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

जौनपुर के अलावा अन्य जनपदों व प्रांतों में उनके परिवार के लोग रेवड़ी-पपड़ी में अपना परचम लहरा रहे हैं। यह भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति को दादा जी कहते थे और आशीर्वाद प्राप्त किया करते थे। यह वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र प्रजापति उर्फ राजू पेठा वाले के पिता थे एवं अखिल प्रजापति कुंभकार समाज के प्रदेश महासचिव व भागीदारी आंदोलन मंच के प्रदेश सचिव पत्रकार महेंद्र प्रजापति के चचेरे बड़े भाई थे।
इसी क्रम में नगर के हुसेनाबाद में उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा जौनपुर इकाई द्वारा प्रदेश महासचिव हीरालाल आजाद की अध्यक्षता में रामचरन प्रजापति के निधन पर शोक सभा की गई जिसमें जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति एडवोकेट, मिठाई लाल प्रजापति, ब्राह्मदेव प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में नगर के मोहल्ला रौजा अर्जन में समाजसेवी रामचरन प्रजापति के निधन पर अखिल प्रजापति कुंभकार समाज जौनपुर ने जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति की अध्यक्षता में शोकसभा किया। समाज के लोगों ने स्व. रामचरन प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति, चंदन प्रजापति, अंकित प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, आदर्श प्रजापति, अजय प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP