जौनपुर: सड़क दुर्घटना में महिला घायल, रेफर | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चकमुबारकपुर गांव से गुजरे जौनपुर रायबरेली हाइवे पर बुधवार को दोपहर में सड़क पार कर रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उक्त गांव निवासी प्रभावती यादव (42) का घर हाइवे के दूसरी तरफ स्थित है। अपने खेत से गेंहू का भूसा लेकर घर जा रही थी। वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान जौनपुर की तरफ से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया। वह चोटहिल होने के बाद पटरी पर जा गिरी। परिजन महिला को लेकर मछलीशहर नगर में एक निजी अस्पताल में गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन इलाहाबाद लेकर गए हैं। घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।