जौनपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉ. लक्ष्मीकांत यादव ने मंगलवार को जुझारू कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।

इसी क्रम में राज यादव पुत्र रामकरन यादव कोहड़ा औरही सदर निवासी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने राज यादव को मनोनयन पत्र सौंपा। राज यादव एक संघर्षशील युवा हैं। जो विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।




DOWNLOAD APP