जौनपुर: पारिवारिक कलह से उबकर महिला ने दी जान | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेहरा में पारिवारिक कलह से उबकर 35 वर्षीय महिला ने मकान का दरवाजा बंदकर मिट्टी का तेल छिड़ककर जल गई। आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रमिला पटेल पत्नी हरि प्रकाश पटेल 35 वर्ष घर में दरवाजा बंदकर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा लिया। आसपास के लोग आग की लपट देखकर दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाले। लेकिन तब तक वह पूरी तरह जल चुकी थी। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
उक्त महिला इसके पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। महिला का पति गुजरात रहता है। वह तीन-चार दिन पहले घर पर आया हुआ है। महिला का मायका बलभद्रपुर थाना नेवढि़या में है। समाचार लिखे जाने से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।