जौनपुर: गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने किया नामांकन | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- परिवर्तन के लिए हुआ है सपा-बसपा का गठबंधन: श्याम सिंह यादव
जौनपुर। जौनपुर सदर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया।
श्याम सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ होटल रिवर व्यू के पास स्थित केंद्रीय कार्यालय से जुलूस के शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। जहां तीन सेटों में जिला निवार्चन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, बसपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम, आर.बी. यादव, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान एडवोकेट, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन, ऋषि यादव, अनिल यादव सहित सपा, बसपा कार्यकर्ता शामिल रहे।