जौनपुर: उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश पुरस्कार में चयनित शिक्षक का हुआ सम्मान | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बीआरसी बरसठी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बरसठी जवाहर लाल यादव की अध्यक्षता में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदेश स्तर पर चयनित प्राथमिक विद्यालय बेलौना के प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय का बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि राजेश उपाध्याय ने शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर चयनित होना सिर्फ बरसठी के लिए ही नही पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। हम बरसठी के शिक्षकों से अपेक्षा करते हैं कि अगली बार कम से कम दस शिक्षक चयनित होने चाहिए।
प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि 19 वर्ष के मेरे सेवा काल में प्रदेश स्तर पर पहली बार किसी भी शिक्षक का चयनित होना खण्ड शिक्षा अधिकारी का सही नेतृत्व एवं शिक्षक के कर्मठ लगन का परिणाम है। संचालन अरुण कुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर अमरनाथ यादव, विनोद सिंह, राकेश उपाध्याय, संतलाल, लाल बहादुर यादव, विशाल सिंह, शिवप्रकाश सिंह, आनन्द वर्मा, अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे।