जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर व जिले के पदाधिकारियों ने दीवानी बार के अध्यक्ष ब्रजनाथ पाठक एवं प्रभारी मंत्री अरविन्द तिवारी के माध्यम से सरकारी डाक्टर को ब्लड प्रेशर मशीन एवं आला दिया।
जौनपुर के दीवानी न्यायालय में बार के अध्यक्ष को ब्लड प्रेशर
मशीन व आला भेंट करते जायसवाल समाज के लोग।
इस मौके पर श्री पाठक ने कहा कि इससे हमारे बार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच में सहयोग मिलेगा। वहीं नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज समय-समय पर इसी तरह के सामाजिक कार्य का आयोजन करता है। आगे भी इस तरह के कार्य होते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल, आय व्यय निरीक्षक दिलीप जायसवाल, उप मंत्री ध्रुव जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव एडवोकेट, सुरेन्द्र प्रताप यादव, सुशील वर्मा एडवोकेट, श्रीकांत श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पृथ्वी नाथ तिवारी सहित तमाम स्वजातीय बंधु एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे। अन्त में पूर्व नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने समस्त के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP