जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा गॉव में बुधवार की दोपहर आम का टिकोरा तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। ​इसके दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें जिसमें दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को ​अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के उत्तरगावा गांव निवासी राजनाथ निषाद के दरवाजे पर आम का पेड़ है। उसी आम के पेड़ से उनके पड़ोसी मोहन निषाद के दोनों पुत्र संतोष निषाद व कुंदन निषाद टिकोरा तोड रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद जमकर लाठी डंडे चलने लगा। जिसमें एक पक्ष से राजनाथ निषाद, उनकी पत्नी मालती निषाद तथा दूसरे पक्ष से संतोष निषाद, कुंदन निषाद, आशा निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी होते ही सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक तथा प्रभारी निरीक्षक जफराबाद मधुप कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।




DOWNLOAD APP