जौनपुर। शहर में मछलीशहर पड़ाव के पास मुख्य सड़क के किनारे स्थित पुराने मकान का बारजा बुधवार को अचानक ढह गया। बारजा ढहने से मलबा सड़क तक फैल गया। मलबे की चपेट में आने से दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

संयोग था कि घटना के वक्त मौके पर कोई था नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिस स्थान पर बारजा ढहा वहीं पर फल बेचने वालों का ठेला लगता है। और देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी होती है। सुबह के समय सन्नाटा था।
संयोग से उस वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था। तभी अचानक करीब 15 फीट लंबा बारजा भरभराकर ढह गया। तेज आवाज के साथ ढहे बारजे को देख मौके पर भीड़ जुट गई। मलबा सड़क तक फैल गया। दोपर दो बजे तक मलबा हटा लिया गया।




DOWNLOAD APP