जौनपुर। जिले के बदलापुर क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की निवासी पूर्व लेफ्टिनेंट कमांडर साधना गिरी को सद्भावना राजदूत के खिताब से नवाजा गया। शनिवार को नई दिल्ली के आईटीसी वेल्कम होटल में आयोजित मिसेज इन्डिया क्वीन आफ सब्स्टेन्स में जिले से एकलौती महिला प्रतिभागी थी। सद्भावना राजदूत के खिताब नवाजे जाने पर उन्हें बधाई देने का तांता लगा है।

प्रतियोगिता में अलग क्षेत्रों से 43 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अर्जुनपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम यज्ञ गिरि की बेटी साधना गिरि है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के सौन्दर्य , सामान्य ज्ञान , साहस , बहुमुखी प्रतिभा, संघर्षशील तथा उदारता का मूल्यांकन किए जाने के बाद उन्हें निर्णायक मंडल यह पुरस्कार दिया। अभिनेत्री महिमा चौधरी सहित अन्य ने साधना को सद्भावना राजदूत की खिताब से सम्मानित किया। साधना बचपन से ही मेधावी थी।
शिक्षा के दौरान ही वर्ष 2005 में सब लेफ्टिनेंट तथा वर्ष 2011 में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर रह कर सेना में सेवा देती चुकी है। वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने पति तथा बच्चों के बीच रसिया चली गयीं। वहीं से साधना गिरि के मन में समाज के लिए कुछ करने की ललक जगी। कमजोर तपके के बच्चों में उनके सपनों को उड़ान भरने लगीं।
उन्होंने बताया कि वह समाज में लड़कियों कै शैक्षिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक स्तर पर उनकी पहचान बनाने का काम करेंगी। सांसद डा. केपी सिंह, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया, महराजगंज की ब्लाक प्रमुख माण्डवी सिंह, डा. प्रमोद मिश्र आदि ने बधाई दी।




DOWNLOAD APP