जौनपुर। इस्लामी महीने शबान की 14वीं तारीख की रात शब-ए-बरआत मनायी गयी जिसको लेकर लोग सुबह से ही अपने घरों में साफ-सफाई किये। मकबरा, मजारों, कब्रिस्तानों को रंग-रोगन करके सजाया गया।

घर की महिलाएं जहां मीठा आदि बनायीं, वहीं लोग कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़े। मजार व मकबरों पर फातेहा एवं दरूद भेजकर उनके हक में अहसाले सवाब पहुंचाने का काम किये। देखा गया कि बड़ी मस्जिद, अटाला मस्जिद, शेर मस्जिद, किले की मस्जिद, लाल मस्जिद सहित अन्य जगहों पर स्थित मस्जिदों में रात भर लोग नफिल की नमाज व तिलावते कलाम-ए-पाक हुआ।
वहीं हमजा चिश्ती व जफराबाद स्थित हाजी हरमेन की मजार पर फातेहा पढ़कर अल्लाह की इबादत की गयी। लाल दरवाजा स्थित मदरसा हुसैनिया के वसीम शेरवानी ने बताया कि शबे बरात की रात खालिस इबादत की रात है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।




DOWNLOAD APP